फलोदी दुर्ग से महाआरती में लगे माता के जयकारे
101 ज्योति से की भक्तों ने महाआरती
फलोदी . शहर के प्राचीन दुर्ग ( किले ) में स्थित चामुंडा माता मंदिर परिसर में होमाष्टमी के अवसर पर शक्ति भक्ति पाठ, भजन तथा 101 ज्योति से महाआरती का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। यह आयोजन रामनवमी कार्यक्रम समित्ति के सानिध्य में किया गया।
नवरात्रि के पावन पर्व पर रामनवमी कार्यक्रम समिति, फलोदी द्वारा नौ दिन तक अलग अलग धार्मिक कार्यक्रम आयोजन के तहत आज होमाष्टमी के दिन
शाम 5.30 बजे लटियाल नगरी फलोदी के प्राचीन किले के प्रांगण में " शक्ति भक्ति पाठ ", माँ लटियाल के भजन,चर्च व महाआरती का सामुहिक गायन का विशाल भव्य आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। लटियाल भक्त भागीरथ गुचिया, रामाकिशन व्यास तथा अशोक पुरोहित एवम टीम द्वारा संगीतमय शक्ति भक्ति पाठ किया गया, भजन गायकों माता जी के सुरीले भजन सुनाकर माहौल भक्ति मय बनाया तथा कार्यक्रम के अंत मे सभी ने महाआरती में हिस्सा लिया। इस दौरान महिला, पुरुष एवम युवाओ की किला स्थित चामुंडा माता मंदिर के दर्शनार्थ भीड़ लगी रही।
इस दौरान समित्ति अध्यक्ष मेघराज कल्ला, संयोजक जयराम गज्जा, पुष्करणा समाज अध्यक्ष नरेश व्यास, नगरपालीका अध्यक्ष पन्नालाल व्यास, सर्व समाज अध्यक्ष बृजमोहन बेनावत, कन्हैयालाल व्यास, विसंभर थानवी, धनसुख टरु ,जयप्रकाश गुचिया,
थानाधिकारी राकेश ख्यालिया, ब्रिज हिन्दू, जितेंद्र व्यास, हेमंत व्यास, कैलाश गज्जा, राजीव देवड़ा, जगदीश पालीवाल, विजय ओझा, बृजमोहन बोहरा, करणसिंह राजपुरोहित, श्याम सुंदर व्यास, प्राचार्य किशोर बोहरा, शिक्षक नेता अरुण व्यास, शिव पंचारिया, सांवल सिंह भाटी बारू, एडवोकेट श्रीगोपाल व्यास आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।