Dark Mode
वन्दे मातरम् व आजाद टीम के बीच में हुआ मैच

वन्दे मातरम् व आजाद टीम के बीच में हुआ मैच

सोजत। आलीशान कीडा प्रागंण में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के अध्यक्ष घेवर चन्द भाटिया ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। विशिष्ठ अतिथि के रूप में समाजसेवी गोरधन देवासी, राजेन्द्र लहर, कालूराम कण्डारा, दुर्गा परमार उपस्थित रहें। समाजसेवी गोरधन देवासी ने विजेता खिलाड़ी को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र व पुरस्कार देने की घोषणा की तथा रामलाल चौधरी लक्ष्मी ज्वैलर्स ने सभी विजेता टीम खिलाड़ी को चांदी के पेन देने की घोषणा की। प्रधानाचार्य श्रवण कुमार ने कार्यक्रम की सम्पूर्ण जानकारी दी तथा शारीरिक शिक्षका शौभा त्रिवेदी ने कार्यक्रम का प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया । प्रथम मैच वन्दे मातरम् व आजाद टीम के बीच में हुआ जिसमें गजेन्द्र सिंह खिंची ने मात्र 35 गेंदें पर 101 रन बनाकर 103 रन से जीत दिलाई। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य दामोदर लाल चौहान ने भी सम्पूर्ण व्यवस्था को बनाये रखा। तथा इस मौके पर पुलिस चौकी प्रभारी गोपाल राणा, ग्राम विकास अधिकारी गुलाब शर्मा, प्यारेलाल परमार, व्याख्याता राजेश कुमार, प्रकाश कुमार, कमलेश शर्मा अरुणा देवी, सूर्य प्रकाश परमार उपस्थित रहे। मंच संलालन प्रकाश चन्द वैष्णव ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!