बारिश के चलते मेच बीच में रोक दोनों टिमो को सयुंक्त विजेता घोषित किया
सांय समय समापन समारोह में दोनों टिमो को 32 हजार नगद पुरस्कार के साथ टा्फी प्रदान की
पीपाड़ शहर . समीपवर्ती तालाब की ढाणी में ईद-उल-जुहा के अवसर पर शुरू हूई सिन्धी मुस्लिम क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन शनिवार समारोह चार बजे शुरू हूआ मगर पांच बजे मूसलाधार बारिश के चलते फाइनल मुकाबला बीच में ही रोककर दोनों टिमो को सयुंक्त विजेता घोषित किया गया है। आयोजन समिति के जबार खान ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता सीबीटी खेल मेदान मे आयोजित हुई जिसमें 34 टीमो ने भाग लिया प्रतियोगिता का फाईनल मुकाबला आमली की ढाणी व दुदेलियो की ढाणी के बिच खेला गया मगर बारिश के खलल डालने से दोनों टिमो को सयुंक्त विजेता घोषित कर दोनों टिमो को 32 हजार नगद राशि के साथ टा्फी भी अतिथियों द्वारा प्रदान की गई है।समापन दोरान मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहनलाल कटारिया ने बारिश के बाद भी समापन समारोह में रुककर खिलाड़ियों की होसला अफजाही कर खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला गया वही विशिष्ट अतिथि ओबीसी काग्रेस विभाग जिलाध्यक्ष मोहनराम सांखला जेठाराम बडियार अणदाराम बहादुर खान खियाणी जबारखान बाबु Iron बुलीखान मीरखान छेलखान व रुपाराम सांखला ने भी सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया समारोह का संचालन बहादुर भाई द्वारा किया गया है।उधर मूसलाधार बारिश के बाद भी युवा खेल प्रेमी व ग्रामीण समारोह में उपस्थित रहे अंत में प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जबारखान ने सभी सहयोगियों व अतिथियों का आभार जताया है।