Dark Mode
राष्ट्रीय गणित दिवस मनाकर गणितज्ञ रामानुज को याद किया

राष्ट्रीय गणित दिवस मनाकर गणितज्ञ रामानुज को याद किया

फलोदी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोखेरी में आज गणितज्ञ रामानुजन के सम्मान में उनके जन्मदिन पर राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीईईओ बावड़ी कल्ला मनमोहन पुरोहित व अध्यक्षता पीईईओ मोखेरी भीखम चन्द सोनी ने की।
अपने उद्बोधन में मनमोहन पुरोहित ने प्रत्येक विद्यार्थी को गणित विषय के अधिगम करवाने का आवाहन किया। उन्होंने शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के कार्यो का परिचय देते हुए बताया कि 24 मई 2007 को शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास का गठन किया गया। शिक्षा का मूल लक्ष्य मनुष्य के चरित्र का निर्माण एवं व्यक्तित्व का समग्र विकास है। इसी ध्येय के साथ शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास ने अपने आधारभूत विषयों के रूप में चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास पर कार्य करना आरंभ किया। तदुपरांत भारत की शिक्षा भारत की संस्कृति, प्रकृति एवं प्रगति के अनुरूप हो ।


इस अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोखेरी एवं पीईईओ अधीनस्थ विद्यालयों के गणित विषयाध्यापकों ने अपने-अपने विचार साझा किये जिनकी मूल भावना गणित शिक्षकों का विद्यार्थियों से भावनात्मक जुड़ाव और रोचकता के साथ गणित शिक्षण अधिगम करवाना रही।
राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोखेरी द्वारा गणित विषय अध्यापक सुमन,रेवत लीलावत, अंकुश प्रजापत,तरुण पालीवाल का सम्मान किया गया । इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य रावल चन्द सुथार,राधेश्याम पँवार,संदीप कुमार,कृष्ण कुमार,बहादुर बरवड़,मांगीलाल परिहार, दिलीप बिस्सा,अंजू बैरवा,जयश्री जोशी,रेखा पुरोहित,ओमप्रकाश सहित पीईईओ क्षेत्र मोखेरी, होपारडी, बिठड़ी,कलरा व एका भाटिया के स्टाफ उपस्थित रहे ,कार्यक्रम का संचालन जगदीश चन्द पालीवाल ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!