बीके बिरला इंजीनियरिंग कॉलेज में गणितज्ञ दिवस आयोजित हुआ
पिलानी . बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में शुक्रवार को महान भारतीय गणितज्ञ श्री रामानुजन के जन्मदिन पर राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के प्रश्न सामान्य गणित एवं गणितीय तर्क क्षमता पर आधारित थे। इसमें संस्थान और क्षेत्र के महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में महान गणितज्ञ श्री रामानुजन के जीवन पर आधारित फिल्म "द मैन हू न्यू इनफिनिटी" दिखाई गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. बीना नारायण ने महान गणितज्ञ श्री रामानुजन के जीवन पर प्रकाश डाला और गणित के क्षेत्र में उनके कार्यों के बारे में बताया और कहा कि गणित तर्क पर आधारित विषय है, हमें इसका अध्ययन करना चाहिए रुचि से। इससे विद्यार्थियों की बौद्धिक एवं मानसिक क्षमताओं का विकास होता है। कार्यक्रम में वस्तुनिष्ठ प्रतियोगिता में बीकेबीआईईटी की छात्रा चाहत गर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीके बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन के छात्र सुमित दूसरे स्थान पर रहे। बीकेबीआईईटी के छात्र गौरव भास्कर को तीसरा स्थान मिला। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को प्रमाण पत्र और 2000 रुपये का पुरस्कार दिया गया। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को प्रमाण पत्र और 1000 रुपये का पुरस्कार दिया गया। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को प्रमाण पत्र और 500 रुपये का पुरस्कार दिया गया। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिये गये। कार्यक्रम का संचालन गणित विभागाध्यक्ष डॉ. तरूण कुमार चौहान एवं विक्रम शर्मा ने किया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक उपस्थित रहें।