मातृशक्ति की बैठक आयोजित
रतनगढ़ । राम जन्मभूमि अयोध्या में बन रहे प्रभु राम के दिव्य व भव्य मन्दिर का उद्धघाटन 22 जनवरी को हो रहा है। इस निमित्त तापडि़या शिवालय में बैठक का आयोजन किया गया। राष्ट्र सेविका समिति की विभाग तरुणी प्रमुख विशाखा जोशी ने बताया की राष्ट्र सेविका समिति की बहनों द्वारा गाँव गाँव - ढाणी ढाणी जाकर सभी राम भक्तों को अयोध्या से आये पीले चावल - पत्रक व राम जन्मभूमि मंदिर का चित्र देकर -उनको निमंत्रण देकर उनसे अनुरोध किया जायेगा ।कि सभी अपने घरों में व मन्दिरों में दिपक जलाकर - इस उत्सव में भाग लेकर दिपावली जैसा आनन्द ले व अपने नजदिकी मन्दिरों में जाकर राम जी की आरती में शामिल हो। इस अवसर पर गणेश बस्ती की राम जन्मभूमि आनन्द उत्सव समिति का गठन किया गया। जिसमें संयोजक राधा जोशी, सहसंयोजक विनीता सोनी व कोमल, प्रचार प्रमुख मधु नौहाल को बनाया गया। इस अवसर पर सम्पत सोनी, मंजु, प्रेमलता, गायत्री, संगीता, शकुन्तला, पुष्पा, हीरा, आनंदी, करिश्मा,आरती, कमलेश, सावित्री, एकता, अन्तिमा, रिद्धि, गिरिजा आदि मातृशक्ति उपस्थित थीं।