समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने के विरोध में मातृशक्ति ने सौंपा ज्ञापन
जयपुर । समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने के विरोध में शहर की मातृ शक्ति ने मंगलवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।मातृ शक्ति की सदस्या गुलशन शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के क्षेत्र अनुसार जागरूक मातृ शक्ति में महिलाओ के 7 समुह सम्मिलित थे। जिन्होंने जिला कलेक्टर को 7 ज्ञापन सौंप कर समलैंगिक विवाह पर अपना विरोध दर्ज करवाया। शेखावत ने महिलाओ की ओर से पक्ष रखते हुए बताया की भारत में विवाह को एक संस्कार के रूप में स्वीकार किया गया है,हमारे आदर्श समाज की परंपरा में समलैंगिक विवाह को थोपना एक विदेशी षड्यंत्र है।विदेशों में चलने वाले मापदंडों को भारतीय समाज के संदर्भ में जबरदस्ती लागू करना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है।भारतीय समाज में परिवार मूल संस्कृति व परंपराओं को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में हस्तांतरित करने का कार्य करता है।यह भारतीय संस्कृति के विरुद्ध एक षड्यंत्र है।