Dark Mode
रामनवमी जुलुस के दौरान मौका मजिस्ट्रेट नियुक्त

रामनवमी जुलुस के दौरान मौका मजिस्ट्रेट नियुक्त

सवाई माधोपुर। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. खुशाल यादव ने जिले में 17 अप्रैल, रामनवमी के दिन रैली, जुलुस, धार्मिक कार्यक्रम के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए मौका मजिस्ट्रेट नियुक्त कर निर्देशित किया है कि वे अधनीस्थ तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के साथ पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखें। उन्होंने मौका मजिस्ट्रेट को क्षेत्र की सम्पूर्ण गतिविधियों पर पूर्ण सतर्कता एवं निगरानी रखते हुए किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की सम्भावना पर सतर्क रहते हुए जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला पुलिस अधीक्षक को तत्काल सूचित करने के निर्देश दिए है।
जिला मजिस्ट्रेट ने तहसीलदार सवाई माधोपुर को सम्पूर्ण बजरिया व आलनपुर तक, सहायक कलेक्टर मुख्यालय सवाई माधोपुर को आलनपुर से सम्पूर्ण शहर क्षेत्र तक, तहसीलदार चौथ का बरवाड़ा को चौथ का बरवाड़ा, उप जिला मजिस्ट्रेट खण्डार को खण्डार, उप जिला मजिस्ट्रेट मलारना डूंगर को मलारना डूंगर एवं उप जिला मजिस्ट्रेट बौंली को बौंली के लिए मौका मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!