Dark Mode
मौलासर : भींचर को मिली नागौर देहात जिला महामंत्री (भाजपा) की जिम्मेदारी

मौलासर : भींचर को मिली नागौर देहात जिला महामंत्री (भाजपा) की जिम्मेदारी

मौलासर। भारतीय जनता पार्टी, नागौर देहात जिला महामंत्री के रूप में श्री किशन भींचर  को दायित्व मिलने पर कार्यकर्ताओ ने ख़ुशी जताई श्री किशन भींचर ने बताया कि भाजपा नागौर देहात जिला महामंत्री जैसे गरिमामय और जिम्मेदार दायित्व का सौंपा जाना मेरे लिए न केवल एक सम्मान, बल्कि एक संकल्प है। मैं संगठन के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़,जिला संगठन प्रभारी अशोक जी सैनी  एवं जिला नेतृत्व जिलाध्यक्ष सुनिता माहेश्वरी,जितेंद्र सिंह जी जोधा ,डॉ ज्योति मिर्धा,एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। यह दायित्व मेरे लिए जनसेवा की नई जिम्मेदारी और संगठन के सिद्धांतों को जीवन में उतारने का अवसर है।मैं विश्वास दिलाता हूँ कि संगठन की नीतियों, आदर्शों और अपेक्षाओं के अनुरूप निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा। मैं इस अवसर पर उन सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और जनसमर्थकों का आभार प्रकट करता हूँ, जिनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन से यह यात्रा संभव हो सकी।सभी भाजपा कार्यकर्ताओ ने भीचर नागौर देहात जिला महामंत्री के रूप में जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!