मौलासर : वित्तीय समावेशन तथा लिंकेज कैंप का आयोजन निमोद में किया गया
मौलासर। भारतीय रिजर्व बैंक के वित्तीय सहयोग से क्रिसिल फाउंडेशन मनी वाइस वित्तीय साक्षरता केंद्र डीडवाना केंद्र प्रबंधक सुमित्रा सिहाग द्वारा शिविर मे आर्थिक नियोजन प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा सुकन्या समृद्धि योजना अटल पेंशन आदि की जानकारी दी गई कैम्प में केनरा बैंक बैंक के ब्रांच मैनेजर तारा सिंह, भारतीय स्टेट बैंक बीसी संचालक राजेंद्र अग्रावत, समस्त अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे ।सुमित्रा सिहाग ने बताया कि वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम पूरे जिले भर में चल रहा है जिसमें बैंक की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगो को जागरूक किया जा रहा है बचत चालू खाता फिक्स डिपोजिट आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई साथ वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के लिए भी जागरूक किया ओर किसी अनजान लोगों के साथ अपने जरूरी डॉक्यूमेंट ओटीपी नहीं बताए और अनजान लोगों द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक ना करे और अपने खाते को किसी ओर के साथ शेयर ना करे और किसी पोजी योजनाओं ओर लॉटरी लुभाने वाली स्कीमों में निवस ना करे और भविष्य के लिए बचत करने की आदत डाले और किसी भी तरह की फ्रॉड होने पर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाए साथ ही सीएसपी राजेन्द्र अग्रावत(एनआईसीटी) एसबीआई कुचामन के निर्देशन में जनधन खातो की 30 री-केवाईसी,6 सुरक्षा बीमा योजना,1अटल पेशन योजना,1 जनधन खाता से लाभान्वित किया।