मौलासर : महंत हीरापुरी जी महाराज धार्मिक आयोजन करेंगे शिरकत
मौलासर। जिलिया कस्बे की गुजरों की ढाणी में धार्मिक आयोजन आज होगा। जानकारी के अनुसार मेघाराम भडाणा ने बताया कि महंत श्री श्री 1008 हीरापुरी जी महाराज छोटी बड़ी डूंगरी रेनवाल का आगमन आज प्रातः 9:15 बजे होगा। उनके आगमन पर महात्मा गांधी विद्यालय से पलक पावड़े बिछाकर, ढोल नगाड़े के साथ पुष्पवर्षा करते हुए ढाणी ले जाया जाएगा। वहीं प्रात 9:15 बजे से हवन पूजन पूर्णाहुति के बाद प्रसाद वितरण होगा। इस दौरान महंत हीरापुरी जी महाराज अपने शिष्यों को गुरु उपदेश देंगे और सत्संग में गुरु महिमा सुनाएंगे।इससे पहले सोमवार रात्रि में गुजरों की ढाणी भेरूजी महाराज मंदिर पर सत्संग किया गया ।