Dark Mode
मौलासर : हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान को लेकर पोस्टर का विमोचन

मौलासर : हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान को लेकर पोस्टर का विमोचन

मौलासर। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के निर्देशानुसार बुधवार को हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान पोस्टर का विमोचन व आगामी जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन की पूर्व तैयारी बैठक का आयोजन कस्बे के  बाबा मनोहर दास जी की बगीची मौलासर में किया गया। जिसमें अध्यक्ष करण सिंह भावला ने बताया की अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ व शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार द्वारा हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया, जैसा की संगठन व शिक्षा विभाग के निर्देश है  कि 1 सितंबर को सभी विद्यालयों में शिक्षकों, बच्चों व अभिभावकों को शपथ दिलाई जाएगी, पोस्टर विमोचन के बाद आगामी  26- 27 सितंबर  को बाबा मनोहर दास जी की बगीची में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा, उसकी पूर्व तैयारी बैठक का आयोजन उपशाखा मौलासर की कार्यकारिणी के साथ किया गया। जिसमें सभाअध्यक्ष भगवान सिंह, मंत्री शिव भगवान, कोषाध्यक्ष बजरंग लाल प्रजापत,मनोहर सिंह रसीदपुरा, उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, महावीर प्रसाद, भागीरथ सिंह, मुकेश सिंह, मुकेश कुमार सैनी, अशोक पोद्दार, बजरंग लाल गौड़ आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!