Dark Mode
मौलासर : जिलिया, आनंदपुरा में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन हुआ

मौलासर : जिलिया, आनंदपुरा में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन हुआ

मौलासर ग्राम पंचायत जिलिया व आनंदपुरा में एक दिवसीय ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन हुआ। . शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी विश्वामित्र मीणा ने शिविर का शुभारंभ किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता नावां विधायक व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी की। इस दौरान ग्रामीणों ने राज्य मंत्री का माल्यार्पण व साफा बंधन कराकर स्वागत किया। चौधरी ने अपने संबोधन में बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्म दिवस पर राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण सेवा शिविर का बुधवार से शुभारंभ किया गया। जिससे हर वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं का पंचायत स्तर उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्राम विकास अधिकारी कमल कुमार शर्मा ने बताया कि अटल सेवा केंद्र पर सुबह 10 बजे से 6.00 बजे तक आयोजित हुआ। पंचायत राज स्वामित्व प्रॉपर्टी कार्ड के चार नए पट्टे वितरण, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय बीपीएल गरीब मुक्त योजना के तहत प्राप्त सूची अनुसार नौ परिवारों का सर्वे किया गया, राजस्व विभाग 11 नामांतरण, शुद्धिकरण 7 आवेदन, फॉर्मर आई डी बनाई गई, स्वास्थ्य , पशु स्वास्थ्य ने पॉलिसी वितरण और यूआईडी कार्ड वितरण किए गए। वहीं तहसीलदार कैलाश इनानिया ने सभी विभागों से आवेदन प्राप्त किए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!