मौलासर : आरएलपी टीम द्वारा पौधारोपण किया गया
मौलासर। परबतसर विधानसभा क्षेत्र के गांव आनंदपुरा व आसनपुरा में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा विभिन्न गांव में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ता प्रकाश रणवा आनंदपुरा ने बताया कि राजस्थान को हरियाला बनाने के लिए व शुद्ध वातावरण के लिए विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के द्वारा पौधारोपण किया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम में शोलाराम कुमावत, परमेश्वर लाल साहू, मनीष, बजरंग लाल रणवा भांवता सहित कई मौजूद थे।