Dark Mode
मौलासर : नूवा में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ

मौलासर : नूवा में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ

मौलासर। निकटवर्ती ग्राम नूवा श्री कृष्ण गौशाला नूवा में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ विशाल कलश यात्रा से किया,जिसमें इस महोत्सव के संयोजक सेवानिवृत्ति एडीएम ईश्वर सिंह राठौड़ द्वारा गांव के सत्यनारायण, ठाकुर जी के मंदिर से विधि विधान और पूजा पाठ करके श्रीमद् भागवत गीता को प्राप्त कर उपस्थित श्री श्री 108 ओम दास जी महाराज सांगलिया धूणी, महंत श्री चंद्रमादास जी महाराज पालवास, महंत श्री अवधेशाचार्य जी महाराज पीठाधीश्वर लोहार्गल और अन्य संत महात्माओं से आशीर्वाद लेकर 1151 कलशधारी महिलाओं के साथ विशाल कलश यात्रा के साथ श्री कृष्ण गौशाला कथा स्थल के लिए प्रस्थान किया। 1151 महिलाएं एक वेशभूषा में कलश को धारण किए हुए कलश यात्रा मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। नारी शक्ति ने नूवा ग्राम में धर्म की ऐसी धारा प्रवाह किया कि 2 किलोमीटर तक नारी शक्ति का हूजूम उमड़ा हुआ था। श्री कृष्ण गोपाल के भजनों पर नाचती गाती पूर्ण रूप से भक्तिमय में नजर आई। गौशाला पहुंचने पर गो भक्तों की इतनी भीड़ हुई यह बनाया गया पंडाल छोटा पड़ गया। गणेश पूजन के साथ श्रीमद् भागवत की स्थापना की गई तत्पश्चात कथावाचक पंडित पथीकाचार्य श्री कुलदीप शास्त्री जी द्वारा कथा की शुरुआत  सुखदेव आगमन प्रसंग का सुंदर वर्णन करके कथा का शुभारंभ किया। शास्त्री जी ने बताया कि जिसमें महर्षि वेदव्यास के पुत्र, सुखदेव जी का जन्म और राजा परीक्षित को श्रीमद्भागवत कथा सुनाने का और श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मनुष्य के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं और आत्मा का परमात्मा से मिलन होता है, यह इस कथा का मुख्य संदेश है। ठाकुर साहब कुलदीप सिंह राठौड़ ने बताया कि हमारे गांव की गौ शाला की इतनी विशालकाय प्रथम कलश यात्रा रही। गौ संवर्धन पर्यावरण सरंक्षण समिति सीकर के सचिव ओमप्रकाश कुमावत ने कहा कि बहुत श्रद्धालुओं की भीड़ रही और पुलिस प्रशासन व सभी ग्रामवासियों युवा शक्ति का अच्छा सहयोग रहा। आसपास के गांवों में बरड़वा, बनवासा, पायली, तोलियासर, सरदारपुरा खुर्द, क्यामसर सुद्रासन आदि गांवों में गाड़िया लगा रखी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!