मौलासर : बांसा में एक घर की दीवार ढही
मौलासर। ग्राम बांसा के रामदेव जी मंदिर के सामने विनोद पुत्र सूजा राम मेघवाल के घर की दीवार तेज नाले के बहाव के कारण ढह गई। गनीमत रही कि दीवार मुख्य सड़क के घुमाव पर गिरी मगर राहगीरों को नुकसान नही हुआ।विनोद एक बेहद गरीब परिवार से है व घर मे अकेला ही है।जिसकी सूचना पटवारी को दी गई।