Dark Mode
1 मई श्रमिक दिवस पर रहेगा संवैतनिक अवकाश

1 मई श्रमिक दिवस पर रहेगा संवैतनिक अवकाश

कोटा । श्रमिक दिवस को सभी श्रमिक हर्षोल्लास के साथ मना सकें इसके लिए 1 मई को संवैतनिक अवकाश घोषित किया गया।
संयुक्त श्रम आयुक्त कमल सिंह चांदोलिया ने बताया कि सभी श्रमिकों द्वारा प्रतिवर्ष 1 मई को सद्भावना एवं हर्षोल्लास के साथ श्रमिक दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि श्रमिक दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में श्रमिक अपने साथी श्रमिकों एवं परिजनों के साथ मना सकें, इस उद्देश्य से जिले के सभी औद्योगिक एवं वाणिज्यिक संस्थानों के नियोजक तथा सार्वजनिक उपक्रमों के प्रबंधको के लिए 1 मई को संवैतनिक अवकाश घोषित किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!