Dark Mode
मयंक की दहाड़ ऑल इंडिया 26वीं रैंक रचा इतिहास

मयंक की दहाड़ ऑल इंडिया 26वीं रैंक रचा इतिहास

सीकर। NTA ने आज JEE-Advanced का परीक्षा परिणाम घोषित किया। मैट्रिक्स के छात्र मयंक सोनी ने All India 26th (Gen.) Rank प्राप्त कर अद्भुत कीर्तिमान रच दिया है।परीक्षा परिणाम में मयंक सोनी की ऑल इंडिया 26th रैंक, मोहित मोदी की 296 रैंक, अमन नेहरा की 356 रैंक, आतिश की 415 रैंक, धीरज अग्रवाल की 642 रैंक, महेश पारीक की 710 रैंक, रोहित यादव की 852 रैंक व परीक्षित की 1070 रैंक आई है जो अपने आप में एक अभूतपूर्व कीर्तिमान है। गौरतलब है कि ये सभी विद्यार्थी मैट्रिक्स के विद्यार्थिय हैं। मैट्रिक्स के निदेशक श्री अनिल गोरा ने बताया कि ऑल इंडिया रैंक में इतने विद्यार्थियों का एक साथ आना मैट्रिक्स के व्यवस्थित सिस्टम, मजबूत फैकल्टी टीम और नियमित व समर्पित प्रयासों का नतीजा है। ये परिणाम ना सिर्फ मैट्रिक्स परिवार अपितु सम्पूर्ण शेखावाटी के लिए गौरवान्वित करने वाला परिणाम है। मैट्रिक्स अपनी ये सफलता विद्यार्थियों, अभिभावकों व सभी शुभचिंतकों को समर्पित करता है। इस शानदार परीक्षा परिणाम के लिए श्री गोरा ने सम्पूर्ण टीम को बधाई दी और इसी भांति श्रेष्ठ परिणाम देने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्थान में उत्साह का माहौल रहा तथा विद्यार्थियों व शिक्षकों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर खुशियां मनाई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!