Dark Mode
महापौर डॉ सौम्या गुर्जर ने महिलाओं को समर्पित किया देवी अहिल्याबाई होल्कर पार्क

महापौर डॉ सौम्या गुर्जर ने महिलाओं को समर्पित किया देवी अहिल्याबाई होल्कर पार्क

जयपुर। नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ सौम्या गुर्जर ने रविवार को मालवीय नगर के वार्ड नंबर 130 में गिरधर मार्ग स्थित पार्क का लोकार्पण कर महिलाओं को सौगात दी इस पार्क का नाम देवी * अहिल्याबाई होल्कर पार्क* रखा गया है।महापौर ने इस अवसर पर बताया कि देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में इस पार्क का नाम देवी अहिल्याबाई होल्कर पार्क रखा गया है देवी अहिल्याबाई का जीवन एक सशक्त नारी का जीवन रहा है जो महिलाओं के लिए अनुकरणीय है महापौर ने इस अवसर पर बताया कि महिलाएं समाज की धूरी है और महिलाएं सशक्त हैं तो समाज भी सशक्त होगा और हम विकसित राष्ट्र के सपने को साकार कर पाएंगे।

उन्होंने बताया कि पार्क के चारों ओर देवी अहिल्याबाई होलकर के जीवन वृतांत को चित्रों के माध्यम से उकेरा जाएगा साथ ही महिलाओं के लिए जिम उपकरण भी लगाए जाएंगे जहां महिलाएं आकर स्वयं के लिए कुछ समय निकालकर शरीर को स्वस्थ रख सकती हैं इसके साथ ही महिलाओं के लिए संगोष्ठी- स्थान भी बनाया जाएगा जहां महिलाएं आकर आपस में चर्चा कर पाएंगी।इसके साथ ही महापौर ने बताया कि आगामी सप्ताह में नगर निगम ग्रेटर द्वारा शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें देवी अहिल्याबाई होलकर के जीवन वृतांत के बारे में सत्र रखे जाएंगे तथा विषय विशेषज्ञों द्वारा उन पर चर्चा की जाएगी। साथ की समाज, कला, संस्कृति, विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को भी अहिल्याबाई होल्कर अवार्ड से नवाजा जाएगा। इस अवसर पर मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ एवं वार्ड नंबर 130 की पार्षद राजुला सिंह भी समेत आमजन मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!