Dark Mode
खसरा रुबेला टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ

खसरा रुबेला टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ

 
नदबई  । एसडीएम जोगिन्दर सिंह ने खसरा रुबेला टीकाकरण का पोस्टर विमोचन करते हुए अभियान का शुभारम्भ किया। साथ ही एसडीएम ने खसरा रुबेला पर अंकुश लगाने का संकल्प दिलाते हुए सीएचसी, पीएचसी व स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रभावी मॉनीटरिंग करने शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने व घर-घर सर्वे कर मरीजों का उपचार करने के निर्देश दिए। इस दौरान बीसीएमओ डॉं राहुल कौशिक ने अभियान की जानकारी देते हुए नौ माह से ढेड़ साल तक के बच्चों को खसरा टीकाकरण करने के बारे में बताया। साथ ही घर-घर मरीजों का सर्वे कर टीकाकरण करने के निर्देश देते हुए अनिमितता बरतने पर कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान तहसीलदार दीपा यादव, विकास अधिकारी सौदान सिंह, कार्यक्रम प्रबंधक प्रमोद मुद्गल, बीएचएम नीलम कुमारी व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!