पोषण अभियान के तहत मीडिया कार्यशाला का आयोजन
कोटा । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को सूचना केन्द्र में मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया।
उप निदेशक आईसीडीएस ऋचा चतुर्वेदी ने कार्यशाला में संभागियों को पोषण अभियान, राष्ट्रीय पोषाहार मिशन योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जिले में प्रसूति माताओं को विभाग द्वारा पोषण जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित कर मातृ एवं शिशु की गुणवत्तापूर्ण भोजन के लिए प्रेरित किया जाता है। उन्होंने बताया कि विभाग सरकार के कार्यक्रमों के क्रियान्वयन को ग्रामस्तर पर लागू कर मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए पोषण जागरूकता के माध्यम से घर-घर दस्तक दी जा रही है। कार्यशाला में सम्भागियों को पीपीटी के माध्यम से पोषण ट्रेकर एप्लीकेशन, डेशबोर्ड इंडीकेटर, सामुदायिक कार्यक्रम, जिला अभिसरण, अम्मा कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर सीडीपीओ लाडपुरा हरिशंकर नुवाद, सीडीपीओ कोटा शहर आलोक शर्मा एवं एनएनएम कार्मिक उषारानी शर्मा सहित मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।