सेवा भारती जिला समिति द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन
जैसलमेर। सांप्रदायिक सद्भाव के प्रतीक बाबा रामदेव के मेले में जात पात के भेदभाव से कोसों दूर भक्तजन बाबा के दर्शन करने गुजरात, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा व राजस्थान के लाखों की संख्या में भादवा सुदी दूज को पहुंचते हैं। इस अवसर पर सेवा भारती जिला समिति द्वारा रामदेवरा में आयोजित बाबा रामदेव के मेले में चिकित्सा सेवाएं एवं परामर्श दिया गया। सेवा भारती के जिलाध्यक्ष हीरालाल साधवानी ने बताया कि रामदेवरा स्थित माहेश्वरी सेवा सदन जिला जैसलमेर में सेवा भारती के चल चिकित्सालय के माध्यम से निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। डाक्टर दामोदर खत्री के नेतृत्व में नर्सिंग आफिसर भैरूसिंह महेचा, चेनाराम चौधरी एवं उनके सहयोग में कोषाध्यक्ष महेंद्र भाई बाफना, लाभूराम प्रजापत,बाल गोविंद मिश्रा ने अपनी सेवाएं दी शिविर में लगभग 150 पदयात्री एवं दर्शनार्थियों की चिकित्सा सेवा की गई। अधिकतम पदयात्रियों के पांव में छाले हो गए थे,घाव हो गए थे,उनकी मरहम पट्टी की गई।दर्द की दवाइयां आदि वितरित की गई। सेवा भारती के शिविर में माहेश्वरी सेवा सदन जिला जैसलमेर के अशोक केला,एम एल टावरी, दामोदर धीरण,हरिवल्लभ भूतड़ा के साथ ही पोकरण व सांकड़ा के कार्यकर्ता द्वारा संपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया सेवा सदन द्वारा बाबा के भक्तों को 10 रूपये में स्वादिष्ट भोजन व 3 रूपये में चाय नाश्ता करवाया जा रहा है।यह सेवा 24 सितंबर तक जारी रहेगी सेवा भारती द्वारा नियमित रूप से सप्ताह में दो दिन गरीब उपेक्षित वंचित बस्तियों में निशुल्क चल चिकित्सा सेवा का कार्य किया जाता है।