Dark Mode
विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रतिदिन लगेंगे चिकित्सा शिविर

विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रतिदिन लगेंगे चिकित्सा शिविर

टोंक। विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए सीएमएचओ डॉ. एस. एस. अग्रवाल ने सीएमएचओ कार्यालय सभागार में बैठक का आयोजन कर स्वास्थ्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एस. अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है, उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा के दौरान चिकित्सा विभाग द्वारा सभी तैयारियां पूरी की जाए, यात्रा का रूट प्लान तैयार किया जा रहा है। प्रतिदिन 2 ग्राम पंचायतों में इसके लिए कैंप किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलवाने, विभिन्न योजनाओं की जानकारियां देने, आमजन से योजनाओं का फीडबैक लेने जैसी गतिविधियों की जाएगी। उन्होने सभी पात्र परिवारों को ई-केवाईसी कर ऑथेंटिकेशन कर आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। बैठक में  डिप्टी सीएमएचओ डॉ. महबूब खान, आरसीएचओ डॉ. गोपाल जांगिड़, डीटीओ डॉ. हिमांशुु मित्तल, डीपीएम देवराज गुर्जर, युपीएम सिंहराम गुर्जर, डीएनओ रामकल्याण शर्मा, डीआईईसी टिंकु राय, अजय सिंह, राकेश गुर्जर एवं राजकुमार मोजीवाली आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!