हीट वेव को लेकर चिकित्सा विभाग ने जारी की एडवाजरी
एहतियाद बरतने और बचाव के उपायों का पालन करने की जरूरत
सीकर। प्रदेश में भीषण गर्मी और हीट वेव का दौर है। ऐसे में सीकर जिले में भी आमजन दोपहर की तपती चुबती गर्मी से बेहाल है। कहीं लू तापघात की चपेट में आने से आपकी सेहत ना बिगड़ जाएं। इसके लिए विशेष एहतियाद बरतने और बचाव के उपायों का पालन करने की जरूरत है। हीट वेव रेड अलर्ट के मददेनजर चिकित्सा विभाग ने लू तापघात, हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए अस्पतालों में विशेष इंतजाम किए है। लोगों के लिए विभाग की ओर से एडवाईजरी जारी की है।
अस्पतालों में किए विशेष बंदोबस्त
सीएमएचओ डॉ निर्मल सिंह ने बताया कि लू-तापघात के लिए अस्पतालों में विशेष प्रबंध किए गए हैं। रोगियों के लिए अलग से लू-तापघात वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें कूलर, पंखे, शीतल जल एवं अन्य आवश्यक लॉजिस्टिक उपकरणों की व्यवस्थाएं की गई हैं। उपचार संबंधी आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता भी रखी गई है। लू लगने के लक्षण पहचानें-घबराहट, चक्कर आना, त्वचा का गर्म, लाल व सूखी होना। मांसपेशियों में कमजोरी या ऐंठन, मतली या उल्टी आना, तेज सिर दर्द होना, घबराहट होना, चक्कर आना, बेहोशी, सांस फूलना, धड़कन तेज होना, शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या 104 डिग्री फेरेनहाइट होना आदि लू लगने के लक्षण है। यदि व्यक्ति इन लक्षणों के साथ अस्वस्थ महसूस करे तो किसी छायादार ठण्डी जगह पर आराम करें। तुरंत पानी का सेवन करें, संभव हो तो ठण्डे पानी से नहा लें। लापरवाही ना बरतें शीघ्र ही नजदीकी राजकीय स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर परामर्श व उपचार लेंवें।