भोपालगढ़ में मेडिकल डॉक्टरों ने किया कार्यभार ग्रहण।
भोपालगढ़। उप जिला अस्पताल में शनिवार को आठ मेडिकल डॉक्टरों ने कार्यभार ग्रहण किया गया। पीएमओ डॉ लोकेंद्र चौधरी द्वारा इन डॉक्टरों को कार्यभार ग्रहण करवाया गया। अलग-अलग विषय के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने कार्यभार ग्रहण किया। साथ ही अस्पताल में भी इन दिनों मरीजों की बड़ी संख्या में भीड़ लगने लगी है। अलग-अलग मौसमी बीमारियों से पीड़ित सिरदर्द, बुखार,खांसी, जुकाम जैसे लगभग 700 से लेकर 800 मरीज हर रोज अस्पताल आ रहे हैं। इस दौरान डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीमों द्वारा मरीजों का तत्परता के साथ इलाज किया जा रहा है। साथ ही स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर लक्ष्मी पूनिया के आने के बाद सभी महिलाओं को भी अब इलाज में बड़ी सुविधा मिलने लगी है। राज्य सरकार की निशुल्क जांच योजना में आने वाले मरीजों को जांच के साथ ही अन्य सुविधाएं भी अस्पताल में मिलने के कारण मरीजों का तत्परता के साथ ईलाज किया जा रहा है। भोपालगढ़ उप जिला अस्पताल अब मेडिकल कॉलेज के रूप में नजर आने लगा। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के आने वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा शनिवार को पहले ही दिन तत्परता के साथ मरीजों के इलाज कार्य किए गए।
इन्होंने किया जॉइन
डॉक्टर भूपेन्द्र मेडिसिन, डॉक्टर स्वेता गील सर्जरी , डॉक्टर महेश कुमार हड्डी रोग विशेषज्ञ , डॉक्टर ज्योति निषचेतक, डॉक्टर कीर्ति गुप्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर सरिता वर्मा लेबोरेट्री, डॉक्टर सुमित्रा शिशु रोग विशेषज्ञ ने कार्यभार ग्रहण किया।