मेडिकल ज्यूरिस्ट डॉ जितेंद्र गौड़ ने पदभार ग्रहण किया
फलोदी- राजकीय जिला अस्पताल में डॉ जीतेन्द्र कुमार गौड़ चिकित्सा अधिकारी (मेडिकल जुरिस्ट एमएलसी विभाग ) (पूर्व चिकित्सक सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल जयपुर ) ने कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान फलोदी जिला अस्पताल के डॉ प्रेम प्रकाश सुथार पीएमओ जिला अस्पताल फलोदी ने ज्वाइन करवाया साथ ही अशोक व्यास, डॉक्टर अभिषेक अग्रवाल ने उनका साफा और माला पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर माधोसिंह, ओमप्रकाश, कंवरलाल, राजा, तुलसीदास और ग्रामिणजन भी उपस्थित रहे। बताया कि डॉ जितेंद्र कुमार गौड़ फलोदी के प्रथम मेडिकल ज्यूरिस्ट हैं।