Dark Mode
चिकित्सा मंत्री व दौसा प्रभारी सचिव ने किया महंगाई राहत कैम्पों का निरीक्षण

चिकित्सा मंत्री व दौसा प्रभारी सचिव ने किया महंगाई राहत कैम्पों का निरीक्षण

 

   जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री परसादी लाल मीणा ने गुरूवार को दौसा जिले की पंचायत समिति रामगढ़ पचवारा के राहुवास तथा प्रभारी सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने जिले के नांगल राजावतान व रामगढ पचवारा के राहुवास में संचालित महंगाई राहत कैम्पों व प्रशासन गांव के संग शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैंप में उपस्थित लार्भाथियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित कर लाभान्वित किया। 
 
           निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री मीणा ने कहा कि राज्य सरकार की प्रमुख 10 जनकल्याणकारी  योजनाओं का लाभ प्रदेश के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना हमारा कर्तव्य है। शिविर में प्रभारी सचिव श्रीमती राठौड़ ने कहा कि महंगाई के दौर में समाज के गरीब तबके तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना राज्य सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने आयोजन स्थल पर मौजूद लाभार्थियों से संवाद किया और कैंप का फीडबैक लिया।  

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!