मेडिकेयर रिफिस सोसायटी की बैठक आयोजित
बालोतरा। जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव की अध्यक्षता में पंचायत समिति सभागार में मेडिकेयर रिफिस सोसायटी की बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर पचपदरा विधायक डॉ अरुण चौधरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजकुमार कस्वा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बबलीराम जाट, उपखंड अधिकारी राजेश कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ताराचंद, मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी के सचिव एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ भवानी शंकर गहलोत समेत सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने चिकित्सालय में अति आवश्यक मशीनों की सूची बना प्रस्तुत करने के साथ एक वर्ष की आगामी जरूरतों की कार्ययोजना बना खरीद करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सालय परिसर में नियमित साफ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी के सचिव एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ भवानी शंकर गहलोत ने चिकित्सालय में ऑर्थोपेडिक सर्जरी हेतु सी-आर्म मशीन, ऑथोपेडिक सर्जरी हेतु ऑथोस्कॉपी मशीन, स्पाईरोमेटरी एवं Poly Somnography मशीन, नई तकनीकी वाली एक्स-रे मशीन क्रय करने का प्रस्ताव सदन के समक्ष रखा। उन्होंने चिकित्सालय में नाकारा सामग्री रखने हेतु स्टोरेज कक्ष टीन शैड का निर्माण एवं नव निर्मित सिवरेज लाईन में कनेक्टवीटी समस्या को ठीक करवाने के लिए नगर परिषद को सूचित किया। उन्होंने कार्यालय का कार्य समय पर संपादित करने के लिए अतिरिक्त कंप्यूटर ऑपरेटर लगाने, जेरियेटीक वार्ड की आवश्यक सामग्री खरीद एवं जेरियेटीक वार्ड के संचालन हेतु 06 नर्सिंग कर्मी जॉब बेसिस सेवाओं पर लगाने का प्रस्ताव रखा।