Dark Mode
आरओ कैम्पर में दवा की गोलियां, पुलिस को सूचना दी

आरओ कैम्पर में दवा की गोलियां, पुलिस को सूचना दी

पावटा । स्थानिय कस्बा में घंटाघर स्थित धोबियों की प्याऊ के पास पीने के लिए घर में आरओ का मिनरल वाटर मंगा रहे गोपाल के घर पानी के कैम्पर में दवा की गोलिया मिलने पर पुलिस को कॉल कर सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौका स्थल पहुंची। गोपाल ने बताया कि घर के लिए रोजाना पानी के टैंकर से मिनरल वाटर की सप्लाई लेते हैं। टैंकर वाला नियमित की तरह एक टंकी भरकर चला गया। उस टंकी का पानी बेटी ने पिया तो उसमें दुर्गन्ध आ रही थी, टंकी खोलकर देखा तो उसमें 8-10 सफेद रंग की गोलियां पड़ी थी जिस मिनरल वाटर सप्लाई वाले को घर पर बुलाया गया। उनका कहना है कि हमारे द्वारा कोई दवा नहीं डाली गई, हो सकता है आप लोगों ने हि डाला होगा। सूचना पाकर प्रागपुरा थाना पुलिस मौका स्थल पर पहुंची व पानी का सैंपल लिया गया। पुलिसकर्मियों का कहना है पानी में कोई दवा दिखाई नहीं दे रही, जांच के बाद हि पुष्टी हो पाऐगी, अनुसंधान जारी है। गोपाल का कहना है हो सकता है कोई संदिग्ध व्यक्ति कैम्पर रखे जाने के बाद यह हरकत किया होगा। प्रागपुरा थाना प्रभारी राजवीर ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!