Dark Mode
मीणा ने किया विद्यालय का औचक निरीक्षण

मीणा ने किया विद्यालय का औचक निरीक्षण

सोजत। शिक्षा के उन्नयन एवं विभाग द्वारा चलाए जा रहें आरकेएसएमबीके कार्यक्रम एवं अन्य गतिविधियों का सघन अवलोकन एवं निरीक्षण करने के लिए क्षेत्र में मुख्य ज़िला शिक्षा अधिकारी टीमाराम मीणा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया मीणा ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं 2 कोट का मौहल्ला सोजत एवं अन्य स्थानों पर निरीक्षण एवं अवलोकन किया उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप शिक्षण संस्थाएं प्रभावी क्रियान्वयन एवं छात्रों के शैक्षणिक स्तर को उन्नत बनानें में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें मीणा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में विभाग द्वारा नवाचार किए जा रहें हैं उनका पूर्ण उपयोग छात्रों के बौद्धिक स्तर में सुधार के लिए होना चाहिए इस मौके अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी पाली सोहनलाल भाटी ने कहा कि शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक गतिविधियां बालकों के सर्वांगीण विकास के लिए हैं अतः शिक्षण संस्थान पूर्ण जिम्मेदारी के साथ इन दायित्वों को निभाएं उन्होंने कहा कि कार्य पुस्तिका में जांच कार्य सावधानी से करें एवं छात्रों को निरंतर अभ्यास करवाएं इन अधिकारियों द्वारा निरीक्षण मे उपस्थिति रजिस्टर,5 वीं कक्षा के छात्रों की हिंदी एवं अंग्रेजी की कार्यपुस्तिकाएं एवं पुस्तकालय रजिस्टर सहित अन्य प्रभारों की जांच की गई इस दौरान संस्था प्रधान पुरषोत्तम लाल गहलोत, चेतन व्यास, रमेश चौहान,पूरण सिंह राजपुरोहित, धर्म पाल बिस्सा आदि उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!