Dark Mode
मीणा समाज ने मणीपुर की घटनाओं को लेकर जताया रोष

मीणा समाज ने मणीपुर की घटनाओं को लेकर जताया रोष


टोंक । मणीपुर में आदिवासी महिलाओंं को निर्वस्थ कर घुमाने के बाद सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या करने वाले आरोपियों को सार्वजनिक रूप से फांसी दिलवाने मणीपुर सरकार को बर्खास्त करने तथा जिम्मेदार पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग को लेकर मीणा समाज जिला टोंक ने मंगलवार को राष्ट्रपति के नाम अति. जिला कलेक्टर शिवचरण मीणा को ज्ञापन सौंपा गया है। दिये गये ज्ञापन में मीणा समाज के ब्लॉक अध्यक्ष मीणा समाज टोंक तुलसीराम मीणा, पूर्व प्रधान खेमराज मीणा, उपाध्यक्ष सुखलाल मीणा, मदन मीणा निवाई, भरतलाल मीणा अरनिया माल, जयनारायण मीणा पीपलू, एड. नरेश मीणा टोड़ा, शेषनारायण मीणा दूनी, प्रहलाद मीणा उपाध्यक्ष, कैलाश मीणा टूंडिया, नन्दकिशोर चीता भरनी, जगदीश प्रसाद मीणा निवाई, हेमराज चौकी, राजूलाल मीणा ब्लॉक अध्यक्ष दूनी, सांवतराम मीणा, पृथ्वीराज सींदड़ा, गिर्राज अरनियामाल, सुखपाल मीणा फौजी ने बताया कि मणीपुर में 4 मई को हुई घटना से पूरा देश सहित समूचा आदिवासी समाज आहत हुआ है। जल जंगल एवं जमीन के असली हकदार आदिवासी समाज का कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था से विश्वास उठ गया है तथा देश के आदिवासियों की अस्मिता एवं अस्तित्व खतरे में है। मीणा समाज ने मांग की है कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों पर दर्ज मुकदमे की शीघ्र सुनवाई कर आरोपियों को फांसी की सजा दी जाये, साथ ही राज्य सरकार को बर्खास्त किया जावे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!