Dark Mode
दिल्ली मे सम्मानित हुई रायथल की मीरा बाई का ! ग्रामीण महिला मण्डल ने किया स्वागत 

दिल्ली मे सम्मानित हुई रायथल की मीरा बाई का ! ग्रामीण महिला मण्डल ने किया स्वागत 

रायथल - बारां . दिल्ली मे आयोजित नारी शिरोमणी 2023 अवार्ड ! अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच एव इंडो नेपाल समरसता आर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान मे आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन एव नारी शक्ति शिरोमणी अवार्ड कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित कृष्णन मेमन भवन मे हुआ ! कार्यक्रम मे देश भारत वर्ष के अलग अलग हिस्सों से शिक्षा चिकित्सा न्याय समाज सेवा , राजनीतिक प्रशासनिक सेवा मे कई को नारी शक्ति शिरोमणी अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया ! जिसमे बारां जिले के अंन्ता विधान सभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रायथल की समाज सेवी एव हर कार्य मे योगदान देनी वाली आयरन महिला मान कंवर ( मीराबाई ) उत्कृष्ट एव कार्यस्थली से लेकर विकाश मंच तक कार्यो मे योगदान के लिए सम्मानित किया गया ! मान कंवर को ग्राम पंचायत से लेकर जिला राज्य एव सेन्टर तक अच्छे एव उत्कृष्ट कार्यो को लेकर पहले भी सम्मानित हो चुकी है !
राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर आजीविका स्वयं सहायता समूह महिला मण्डल द्वारा मान कंवर उर्फ ( मीराबाई ) का माला पहनाकर साल उडाकर जौरदार स्वागत किया ! समाज सेवी महिला मान कंवर ( मीराबाई ) ने उपस्थित महिलाऔ को बताया की सबसे बड़ी मानव सेवा समाज सेवा है साथ ही पर्यावरण पेड़ पौधों को भी अपनी जिदंगी का हिस्सा समझकर देखभाल करे स्वच्छ रखे ताकि अपना ओर दूसरों का जीवन अच्छे से सवर सके , जीवन मे यही आगे बढ़ने का यही मूल मंत्र है , सबका आभार प्रकट किया !

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!