Dark Mode
मेडिएशन ‘For the Nation 2.0’ अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित

मेडिएशन ‘For the Nation 2.0’ अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित

अधिकाधिक प्रकरणों को मध्यस्थता के लिए रैफर कर सौहार्दपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश

जोधपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर द्वारा मंगलवार को मेडिएशन ‘For the Nation 2.0’ अभियान की प्रगति एवं सफलता की समीक्षा के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), जोधपुर पूरण कुमार शर्मा ने की। बैठक जिला मुख्यालय पर भौतिक रूप से आयोजित की गई, वहीं तालुका स्तर पर पदस्थापित न्यायिक अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर के सचिव डॉ. मनीष हरजाई द्वारा किया गया। अध्यक्ष महोदय पूरण कुमार शर्मा ने अभियान की प्रभावी क्रियान्विति पर जोर देते हुए न्यायिक पीठासीन अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिकाधिक प्रकरणों को मध्यस्थता हेतु रैफर किया जाए तथा पक्षकारों के मध्य प्रभावी काउंसलिंग कर सौहार्दपूर्ण एवं शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मध्यस्थता न केवल न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के भार को कम करने में सहायक है, बल्कि यह आपसी सहमति एवं सामाजिक समरसता को भी सुदृढ़ करती है। बैठक में जोधपुर जिला न्यायक्षेत्र के समस्त पीठासीन न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे तथा अभियान की प्रगति को गति देने के लिए आवश्यक रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!