बैठक में जर्जर विद्यालय भवनों के नवनिर्माण पर चर्चा
बारां। जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा की अध्यक्षता में गुरूवार को जिले में जर्जर घोषित राजकीय विद्यालय भवनों के नवनिर्माण को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर असावा ने अपने कक्ष में आयोजित बैठक में निर्देश दिए कि जिले में जर्जर घोषित विद्यालयों के स्थान पर नवीन भवन बनाने के लिए स्वीकृति व निर्माण के कार्य को प्राथमिकता से किया जाए। इस कार्य पर नियमित मॉनिटरिंग करते हुए सभी कार्यों में वांछित प्रगति सुनिश्चित करें। जिससे जर्जर भवनों की वजह से विद्यार्थियों के बैठने की समस्या का यथाशीघ्र निवारण हो। बैठक में बताया गया कि जिले में कुल जर्जर घोषित 111 विद्यालयों में से आठ के पुर्ननिर्माण की समसा, 28 के लिए विधायक निधि व श्यामा प्रसाद मुखर्जी योजना तथा 14 के लिए प्री अप्रूवल बोर्ड के कप्लीमेंट्री प्लान 2025-26 के तहत स्वीकृति प्राप्त हो गई है। साथ ही 30 स्कूलों के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी योजना व वीबीजी रामजी योजना के माध्यम से तैयार कर भिजवाए जा रहे हैं। बैठक में सीडीईओ गैंदालाल रैगर, डीईओ माध्यमिक सीताराम गोयल, एडीईओ हरिमोहन गालव सहित अधिशासी अभियंता उपस्थित थे।