तीन दिवसीय भोगीशेल परिक्रमा को लेकर बेठक आयोजित
पीपाड़ शहर . श्रीराम सेवा समिति पीपाड़ शहर के तत्वावधान मे अधिक मास दोरान तीन दिवसीय भोगीशेल परिक्रमा को लेकर बेठक आयोजित हुई तथा खाखीजी बगेची में पुजारी ओकारदास महाराज के सानिध्य में पोस्टर का विमोचन भी किया गया है।इस दोरान श्रीराम सेवा समिति से जुड़े सभी सेवादार व धर्म प्रेमी नागरिक भी उपस्थित थे समिति के राजेश माहेश्वरी ने बताया कि शहर में भोगीशेल परिक्रमा 7 से 9 अगस्त तक आयोजित होगी तीन दिवसीय परिक्रमा पहले दिन राठोलाई नाडी हनुमान मंदिर से विशेष पूजन के बाद रवाना होगी जो विभिन्न धार्मिक स्थल व राम द्वारा होते हुए गाजे बाजे के साथ भजनों की स्वंरलहरियो के बीच पहले दिन रात्रि विश्राम जसपाली गांव में होगा वही दूसरे दिन रात्रि विश्राम मोगरिया बालाजी मंदिर जवासिया मे होगा तथा अंतिम तिसरे दिन परिक्रमा यात्रा का समापन सेवगो की बगेची महादेव मंदिर में आरती के साथ होगा इसकी तेयारिया उत्साह के साथ जारी है। बेठक पोस्टर विमोचन दोरान समिति के अध्यक्ष अनोपसिह चौहान समिति के ललित शर्मा महावीर राव मनोहर सोनेल राजेश माहेश्वरी श्याम वेष्णव सम्पत छीपा प्रकाश दवे बंशीलाल लखारा गजेन्द्र पुरोहित हरि सोनी सहित अन्य कार्यकर्तागण भी उपस्थित थे।