Dark Mode
रामनवमी विशाल शोभायात्रा को लेकर खटिकांन बगीची में हुई बैठक

रामनवमी विशाल शोभायात्रा को लेकर खटिकांन बगीची में हुई बैठक

नवलगढ . रामनवमी विशाल शोभायात्रा की तैयारियां को लेकर बिरोल रोड स्थित खटिकांन बगीची में बैठक हुई, बैठक का विधिवत् शुभारंभ अतिथियों द्वारा रामदरबार और भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
मंचासिन अतिथि डॉ. दयाशंकर जांगिड़, यात्रा के सह संयोजक महेश मिश्र, प्रो. डी पी शर्मा, प्रो.गिरधारी लाल ,मुरली मनोहर चोबदार और खटीक समाज के भंवरलाल तोसावडा रहे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में बताया की सनातन संस्कृति सदैव विश्व कल्याण की बात करती है,हम सभी भारतवासी सगे भाई के समान है,सामाजिक समरसता से ही भारत विश्व गुरु की ओर अग्रसर हो सकता है साथ ही बताया की इस बार शोभायात्रा जिले के सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी। शोभायात्रा के सह संयोजक कमल किशोर पंवार ने बताया कि इस बार बगीची से विशेष शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें ऊंट, घोड़े, डीजे,झांकी के लवाजमे के साथ युवा,मातृशक्ति और बुजुर्ग भी भाग लेंगे। इस अवसर पर बिरोल रोड़ समिति के कार्यकर्ता अशोक सैनी, धर्मेंद्र गढ़वाल,अरविंद आशीवाल, गुलाब मारोठिया,आकाश शर्मा,श्रवण कुमार सांखला,मनीष गढ़वाल, आयुष सैनी ने बिरोल रोड से शोभायात्रा में 2500 लोगों के शामिल होने का संकल्प लिया। इस मौके पर मोहरू राम दायमा, मनोहर बागड़ी,सत्यनारायण पंवार, हरिराम बागड़ी,ओमजी हलवाई,रमेश दीक्षित,जयराम दायमा,मनोज तोसावड़ा,सत्यनारायण सैनी,मनीष गढ़वाल,जितेंद्र सैनी ,पीरामल बागड़ी सहित सैंकड़ों लोग मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!