Dark Mode
बुनियादी साक्षरता परीक्षा को लेकर लोहार बस्ती में बैठक आयोजित

बुनियादी साक्षरता परीक्षा को लेकर लोहार बस्ती में बैठक आयोजित

वर्तमान दौर में डिजिटल साक्षर होना आवश्यक- राजीव शर्मा

 

दौसा . वर्तमान दोर डिजिटल साक्षर का चल रहा है इसे लेकर नवभारत साक्षर कार्यक्रम के अंतर्गत असाक्षर लोगों को चिन्हित कर उन्हें डिजिटल साक्षरता की शिक्षा प्रदान की जा रही है, इसकी जागृति के लिए लोहार बस्ती लालसोट रोड दौसा पर बस्ती के लोगों की बैठक आयोजित की गई बैठक को संबोधित करते हुए जिला साक्षरता अधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि नवभारत साक्षर कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मकता प्रदान करना है बल्कि 21वीं सदी के नागरिक के लिए आवश्यक अन्य घटकों को भी शामिल करना है जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल ,वित्तीय साक्षरता, डिजिटल साक्षरता, वाणिज्य कौशल ,स्वास्थ्य देखभाल, शिशु देखभाल तथा शिक्षा एवं परिवार कल्याण आदि, कार्यक्रम अधिकारी महेश आचार्य ने बताया कि 19 मार्च को इस संबंध में बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया जाऐगा, जिनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो गया है,इस परीक्षा में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के अलावा, जिनका रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है वह भी इस परीक्षा में बैठ सकते हैं, ब्लॉक समन्वयक दौसा अभय सक्सैना ने बताया कि इस बस्ती के 36 पुरुष व महिलाओं को चिन्हित किया गया है इनके लिए पास में ही स्थित रामकुंड विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाया गया है उस परीक्षा केंद्र पर प्रातः 10:00 बजे से सायं 5 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी,बैठक में नांगल राजावतान ब्लॉक समन्वयक धर्मराज शर्मा ने बताया कि यदि आप भली भांति डिजिटल साक्षर हो गये तो इंटरनेट का प्रयोग उत्तम तरीके से कर पाएंगे। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!