Dark Mode
गुढ़ागोड़जी टोड़ी मीणा छात्रावास में 2 अप्रैल को लेकर बैठक आयोजित

गुढ़ागोड़जी टोड़ी मीणा छात्रावास में 2 अप्रैल को लेकर बैठक आयोजित

 
 
उदयपुरवाटी  .  विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ागोड़जी के टोडी मीणा छात्रावास में पूर्व तहसीलदार शिवनाथ सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जयपुर में 2 अप्रैल को आयोजित होने वाली महापंचायत की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान 5 लोगों की टीम बनाकर गुढ़ागोड़जी टोड़ी के लोगों की एक बस भरकर जयपुर जाएगी जिसमें 5 लोगों की टीम में सुभाष मेघवाल टोडी रामकुमार भूपेश सुभाष मिस्त्री पंकज कुमार जगदीश मीणा टोड़ी द्वारा लोगों के जन सहयोग से एक बस को जयपुर के लिए रवाना करेंगे। इस दौरान बैठक में शामिल पूर्व ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ.भगवान सिंह मीणा, रामकुमार भूपेश, पूर्व तहसीलदार शिवनाथ सिंह, पंकज कुमार,सुभाष महरिया, कुरूड़ाराम भोड़की, सुभाष चंद्र वर्मा ,जगदीश प्रसाद मीणा, विकास कनवा उदयपुरवाटी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
 
 
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!