Dark Mode
प्रशासनिक व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक आयोजित

प्रशासनिक व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक आयोजित

मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को नहीं हो किसी प्रकार की परेशानी


सवाई माधोपुर । घुश्मेश्वर द्वादशवां ज्योतिर्लिंग शिवाड़ में 18 फरवरी से 21 फरवरी, 2023 तक आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि महोत्सव मेला 2023 की प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला की अध्यक्षता में मंगलवार को भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र शिवाड़ में बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिला कलक्टर ने कहा की मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसके लिए सभी पुख्ता इंतजाम किए जाए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारी को महोत्सव के दौरान 24 घण्टे बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए रिजर्व ट्रान्सफार्मर की व्यवस्था करने, ट्रांसफार्मर कवर करने, खुले तारों को ढ़कवाने, ढ़ीले तारो को कसवाने के भी निर्देश दिए।
इसी प्रकार मेले के दौरान पार्किंग में सीसीटीवी कैमरे लगवाने, झूले चकरी के फिटनेस सर्टिफिकेट की जांच करने तथा गोताखोरो की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को प्रदान किए।
जिला कलक्टर ने पेयजल व्यवस्था के लिए मेले के दौरान एक टैंकर जलदाय विभाग द्वारा एवं तीन टैंकर मंदिर ट्रस्ट एवं एक टैंकर ग्राम पंचायत की ओर से लगवाने के निर्देश दिए। मेले के दौरान श्रृद्धालुओं को आस पास के जिलों से पहुंचने में आसानी हो, इसके लिए रोडवेज की अतिरिक्त बसे जयपुर, टोंक एवं सवाई माधोपुर से शिवाड़ के लिए लगाने के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। इस पर रोडवेज के अधिकारियों ने पर्याप्त बसों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कहीं। इसके साथ ही जिला परिवहन अधिकारी को मेले के दौरान निजी वाहनों बस, जीप आदि की ओवर लोडिंग रोकने के निर्देश दिए।
कॉमिर्शियल गैस सिलेण्डर्स की व्यवस्था:- जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला ने मेले के दौरान ग्राम पंचायत को निर्देश दिए कि किसी भी दुकानदार द्वारा घरेलू गैस सिलेण्डर का उपयोग नहीं किया जाए जितने कॉमर्शियल गैस सिलेण्डर की आवश्यकता हो उनकी सूची उपखण्ड अधिकारी को उपलब्ध करवाए, ताकि आपूर्ति करवाई जा सकें।
खाद्य निरीक्षकों की व्यवस्था:- जिला कलक्टर ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों को महोत्सव के दौरान दुकानों पर खाद्य सामग्री की जांच के लिये फूड इन्सपेक्टर की ड्यूटी लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में मेले के दौरान 8-8 घण्टे की ड्यूटी डॉक्टरों की राउण्ड द क्लोक लगवाने एवं एक एम्बूलेन्स मय पर्याप्त दवाईयों के मेडिकल टीम सहित 24 घण्टे लगवाने के चिकित्सा विभाग को निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा ने कहा कि मेले के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिये पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों की टीम तैयार है। उन्होंने बताया कि इस बार महिला कांस्टेबल और ट्रैफिक पुलिस की संख्या को बढ़ाया जाएगा ताकि महिलाओं को मेले के दौरान अधिक सुरक्षा मिल सके और सुगम यातायात संचालित हो सके।
उन्होंने नगर परिषद् आयुक्त होती लाल मीना को निर्देशित किया है कि मेले के दौरान एक अग्निशमन वाहन मय स्टाफ के 24 घण्टे उपलब्ध करवाने की व्यवस्था करवाए। मोबाईल शौचालय की व्यवस्था भी करने, सफाई कर्मचारियों के लिए निश्चित ड्रेस कोड निर्धारित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला कलक्टर ने अवैध शराब की बिक्री नही हो इसके लिये आबकारी विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसी प्रकार मन्दिर ट्रस्ट की ओर से लगाये जाने वाले कार्यकर्ताओं को पहचान पत्र जारी किये जाने तथा सीसीटीवी कैमरे आदि की समूचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
दुकानों का आवंटन:- जिला कलक्टर ने कहा कि महोत्सव के दौरान यात्रियों के खान-पान एवं आवश्यक उपयोग की दुकाने लगाई जाए। उन्होंने मेले के दारान लगाई जाने वाली दुकानों को सुव्यवस्थित तरीके से रास्ते को छोड़ते हुए लगवाने तथा दुकानों पर डस्टबिन रखने के निर्देश दिए।
तैयारी समीक्षा बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, एसडीएम चौथ का बरवाड़ा उपेन्द्र शर्मा, विकास अधिकारी चौथ का बरवाड़ा समीक्षा वर्मा, ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा, सरपंच शिवाड़, ट्रस्ट के प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी ट्रस्ट पदाधिकारी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!