प्रतियोगिता को लेकर बैठक आयोजित
रतनगढ़। स्थानीय समाजसेवी संस्था दी यंग्स वेलफेयर सोसायटी द्वारा 37वीं सेठ मोहनलाल जालान मेमोरियल क्रिकेट ट्रॉफी का आयोजन 25 दिसंबर से 31 दिसंबर 2023 तक रघुनाथ विद्यालय के खेल मैदान पर किया जायेगा। संस्थापक निदेशक रघुनंदन धरेंद्र की अध्यक्षता में रैन बसेरा भवन आयोजित बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता का आयोजन चूरू जिला क्रिकेट संघ के तत्त्वावधान में सूरजमल जालान ट्रस्ट कोलकाता के सौजन्य से होगा । प्रतियोगिता में तहसील की 10 व अन्य तहसीलों की चार टीमों सहित कुल 14 टीमें भाग लेंगी। बैठक में कन्हैयालाल चौमाल व जसकरण गौड़ को आयोजन प्रभारी, राकेश गहलोत व सचिन विरमानी को आयोजन सचिव, राकेश कुमार व देवीसिंह पंवार को संयोजक, त्रिभुवन धरेंद्र व नसीर पठान को कार्यालय प्रभारी, मो इमरान, मोहित सिंह राठौड़, संकल्प गहलोत व गोवर्धन सांखला को मैदान प्रभारी का दायित्व दिया गया। इस मौके पर संस्थापक निदेशक चंद्रप्रकाश कोका, प्रदीप कुमार शर्मा, नंदकुमार माटोलिया, दौलतराम पोद्दार भी उपस्थित थे। प्रतियोगिता फॉर्म जमा कराने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर होगी।