निशुल्क विधिक सहायता व राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में बैठक आयोजित
ब्यावर। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अजमेर रामपाल जाट द्वारा ब्यावर तालुका में पदस्थापित न्यायिक अधिकारीगण के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें निशुल्क विधिक सहायता प्रार्थना पत्रों व दिनांक 9 सितम्बर 2023 को आयोजित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत सबंधी विचार-विमर्श किया गया। सचिव महोदय ने वर्ष 2023 मैं प्राप्त हुए नि:शुल्क विधिक सहायता के सभी आवेदन पत्रों से संबंधित प्रकरणों की वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया 7 तालुका अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सं 03, ब्यावर डॉ. जीतेन्द्र सांवरिया ने बताया कि वर्ष 2023 में कुल 12 प्रकरणों में नि शुल्क विधिक सहायता के तहत अधिवक्ता नियुक्त किये गये है, जिनके द्वारा प्रकरणों में नियमित रूप से पैरवी भी की जा रही है। श्री रामपाल जाट ने बैठक में उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण को उनके न्यायालयों में लंबित 138 एन आई एक्ट प्रकरण, एम ए सी टी प्रकरण,1बैंकों की वसूली व राजीनामा योग्य फौजदारी प्रकरणों में आगामी कार्यदिवसों में लोक अदालत हेतु समझाईश करने व नोटिस जारी करने हेतु निर्देश दिए 7 उन्होंने बैंक व वित्तीय संस्थानों के लंबित बैंक रिकवरी चैक अनादरण के प्रत्येक मामलों में राजीनामा होने की संभावना बताते हुए पक्षकारान के मध्य समझाईश करने हेतु प्रात्सोहित भी किया। बैठक में डॉ.वीनू नागपाल, अपर सेशन न्यायाधीश संब्यावर, संजय मीणा, अपर सेशन न्यायाधीश सं. 2. ब्यावर व अन्य न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।