पैक्स कम्प्यूटराईजेशन के क्रियान्वयन के सम्बंध में बैठक आयोजित
धौलपुर । भारत सरकार ने आत्मनिर्भर भारत योजना के पैक्स कम्प्यूटराईजेशन के क्रियान्वयन के संबंध में जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने पैक्स कम्प्यूटराईजेशन योजना के बिन्दुवार समीक्षा करते हुए कहा कि पैक्स, लैम्प्स एवं इस प्रकार की समान रूप से कार्य करने वाली संस्थाओं का कम्प्यूटरीकरण किया जाना सुनिश्चित करें। कम्प्यूटरीकरण के माध्यम से पैक्स, लैम्प्स को सीबीएस सिस्टम पर लाना एवं पैक्स की कार्यक्षमता, जवाबदेही, उत्तरदायित्व, पारदर्शिता एवं उनके लाभदेयत्ता को बढाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रायोजित पैक्स कम्प्यूटराईजेशन योजनान्तर्गत पैक्स चयन की पात्राता मापदण्डानुसार जिस वित्तीय वर्ष में पैक्स का कम्प्यूटराइजेशन हेतु चयन किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने समितियों का अकाउंट बैलेंस का ऑडिट कराने के निर्देश दिए। समिति अनुमोदित दिशा निर्देशों के अनुसार परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए जिम्मेदार होगी। बिजली, कनेक्टिविटी इत्यादि आवश्यक सहायता प्रदान करते हुए समिति की अवधि पैक्स कम्प्यूटराईजेशन योजना का क्रियान्वयन पूर्ण होने तक रहेगी। उन्होंने कहा कि शेष समितियों की ऑडिट कराते हुए कम्प्यूटराईजेशन करने के निर्देश दिए। बैठक में सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।