माली -सैनी महासंगम जयपुर को लेकर हुई बैठक आयोजित
सीकर. सैनी समाज राजस्थान के द्वारा एक बार फिर से आरक्षण सहित राजनीतिक भागीदारी को लेकर जयपुर के विद्याधर नगर में 4 जून 2023 को माली महासंगम के नाम से बड़ा कार्यक्रम आयोजित को लेकर राजस्थान के प्रत्येक जिले और तहसीलों में मीटिंग का आयोजन जोर शोर से किया जा रहा है। इसी तर्ज पर मंगलवार को जयपुर से माली महासंगम के आयोजनकर्ताओ में माली महासभा के अध्यक्ष छुट्टन लाल सैनी ,सचिव एडवोकेट मनोज अजमेरा, सदस्य भादर मल सैनी, महेश चंद सैनी, बनवारीलाल इंदौरिया, पार्षद गिरिराज सैनी, राजकुमार गौड़, हरिप्रसाद राक्सिया, श्याम लाल माली सूरत आदि सभा में पहुंचे।माली महासंगम को लेकर सीकर के सैनी धर्मशाला में मीटिंग सैनी समाज के वरिष्ठ जन ,कर्मचारी, व्यापारी और सभी संगठनों के युवाओं ने भाग लिया ।
सभा को संबोधित करते हुए सैनी समाज के वरिष्ठ जनों ने जयपुर से आए हुए टीम को आश्वस्त किया कि 4 जून को सीकर से सैनी समाज भारी संख्या में होने जा रही सभा में अपने दल- बल के साथ में पहुंचेगा । मॉनिटरिंग टीम का भी गठन किया माली महासंगम को लेकर तैयारियां करेगी ।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सैनी समाज ओबीसी वर्ग में आता है लेकिन उन्हें ओबीसी वर्ग में वह स्थान नहीं मिला जिसका वह हकदार है । इसलिए हम चाहते हैं हमारे समाज माली ,सैनी, मौर्य, कुशवाहा, शाक्य आबादी के अनुसार अलग से 12त्न आरक्षण दिया जाए। राजस्थान सरकार हमारे आरक्षण को बढ़ाएं और राजनीतिक पार्टियां हमारे युवाओं और जन नेताओं को राजनीतिक हिस्सेदारी दें ।
राजस्थान सरकार ने फुले बोर्ड के नाम से बोर्ड का गठन कर दिया लेकिन अभी तक उसकी किसी भी प्रकार की कोई कार्यकारिणी घोषित नहीं की गई और ना ही कोई बजट दिया गया है। राजस्थान सरकार को चाहिए कि वह हमारे समाज की उपेक्षा नहीं करें और उसकी मांगों को माने। इसी संकल्प के साथ में सभी ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान मीटिंग में सैनी समाज संस्था के अध्यक्ष भंवर लाल गार्ड, सीकर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सैनी ,भाजपा के जल प्रबंधन एवं संरक्षण विभाग के प्रदेश संयोजक एवं मुख्य जिला प्रवक्ता एडवोकेट रतन लाल सैनी,समाजसेवी राजकुमार दया ,प्रेमचंद मिलन,ओ पी सैनी ,हरिराम सैनी सैनी जागृति सीकर के जिलाध्यक्ष विष्णु सिंगोदिया ,सांवरमल सैनी, घीशा लाल सैनी ,पूरणमल दहिया, मोहनलाल सैनी, सोहन लाल सैनी, शंकर हर्ष, सुशील रेटा, अशोक माली ,मुकेश चुनवाल, सुभाष चुनवाल,गोविंद सुईवाल ,ईश्वर सैनी ,रामलखन कांवट, भंवरलाल सैनी गनेड़ी, महेश कुमार सैनी हर्ष, रतन लाल सैनी हर्ष, मदनलाल काकड़वाल, द्वारका प्रसाद सैनी, जगदीश ,विजय सैनी, नंदकिशोर सैनी, राम अवतार सैनी ,हेमंत सांखला, राहुल समर्थपूरा आदि उपस्थित रहे