Dark Mode
नगरपालिका बजट 2023- 24 को लेकर बैठक आयोजित

नगरपालिका बजट 2023- 24 को लेकर बैठक आयोजित

 
तारानगर .  नगरपालिका बजट 2023-24 को लेकर नगरपालिका सभागार में नगरपालिका अध्यक्षा प्रियंका बानो की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। नगरपालिका अधिशासी अधिकारी अरुण सोनी ने पालिका बजट 2023 -24 पढ़कर सुनाया। सोनी ने बताया उक्त बजट 56, 36, 27, 000 रुपये का बजट पारित हुआ है जिसको नगरपालिका क्षेत्र में सड़क, नाली, रोशनी सहित विभिन्न विकास कार्यों में लगाया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष कपिल शर्मा, त्रिलोक रेगर, राकेश जांगिड़, हरि इंदौरिया, शिव कुमार शर्मा आदि ने नगरपालिका प्रशासन पर भ्रष्टाचार व भेदभाव का आरोप लगाते हुए रोष जताया। पार्षदों ने सभी वार्डो में बिना भेदभाव के सफाई, सड़क, रोशनी सहित विकास कार्य करवाने की मांग की। इस मोके पर हरिसिंह बेनीवाल, पंडित गोपाल शात्री भागीरथ भामी, बाबू हुसैन कुरैशी, कृष्ण सहारण, सहदेव भाटी, अदरिश सैय्यद,जासम खोखर, बिलाल लुहार, सोहेल खान, धनेश सैनी सहित पार्षदगण मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!