राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक आयोजित
टोंक (हुक्मनामा समाचार)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की डॉ. रूबीना परवीन अंसारी ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 मार्च को किया जायेगा। सचिव डॉ. रूबीना परवीन अंसारी ने बताया कि इसी अनुक्रम में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में बैठक का आयोजन बैंक, प्रशासनिक-पुलिस एवं राजस्व अधिकारीगण के साथ किया गया एवं आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिकाधिक संख्या में लंबित एवं विवाद पूर्व श्रेणी के प्रकरणों का राजीनामें के माध्यम से निस्तारण करवाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु पेश किये जाने वाले प्री-लिटिगेशन प्रार्थना-पत्रों को समयबद्व रूप से कार्यालय हाजा में पेष किये जाने एवं उनके निस्तारण के संबंध में विचार-विमर्श किया गया एवं निर्देश प्रदान किये गये। बैठक के दौरान सचिव ने उपस्थित अधिकारीगण को पूर्ण लग्न एवं निष्ठा के साथ आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु प्राधिकरण को पूर्ण एवं आवश्यक सहयोग प्रदान किये जाने प्रदान किये गये।