Dark Mode
मतगणना की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित

मतगणना की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित

झालावाड़। लोकसभा चुनाव 2024 के तहत लोकसभा क्षेत्र झालावाड़-बारां के लिए 4 जून को होने वाली मतगणना की तैयारियों के संबंध में सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि मतगणना स्थल राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में सभी मूलभूत आवश्यकताओं की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने जेवीवीएनएल के अधिशाषी अभियंता को निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु समस्त तैयारियां करने तथा आंधी व तूफान के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अत्याधिक गर्मी को देखते हुए जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता को मतगणना स्थल पर ठण्डे पानी के कैम्पर की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर पीने के पानी की कोई कमी नहीं आए और ना ही पानी को व्यर्थ बहाया जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को मतगणना स्थल पर चिकित्सकीय दल, एम्बुलेंस, दवाईयों एवं ओआरएस आदि की व्यापक व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान आवश्यकता पड़ने पर मरीज को तुरन्त इलाज मिले इसका विशेष ध्यान रखें।
उन्होंने जिला रसद अधिकारी को मतगणना के दौरान कार्मिकों को दिए जाने वाले भोजन एव ंनाश्ते की गुणवत्ता की जांच करवाकर स्वास्थ्य विभाग से प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के बाद ही वितरण करवाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यनारायण आमेटा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!