Dark Mode
प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की सीकर रैली को लेकर बैठक आयोजित

प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की सीकर रैली को लेकर बैठक आयोजित

 
 
नवलगढ़ . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 27 जुलाई को किसान सम्मान निधि वितरण रैली की तैयारियो को लेकर चूणा चौक के पाटोदिया अतिथि गृह में भाजपा नवलगढ़ विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ता बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में प्रभारी किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री ओ पी यादव रहे उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की आज भारत ही नहीं अपितु पूरा विश्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रीति नीति पर गर्व करता है और यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है की बात है की वे हमारे पड़ोसी जिले सीकर में आ रहे है और क्योंकि नवलगढ़ विधानसभा सीकर के सबसे नजदीक है इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी अधिक हो जाती है उन्होंने बूथवार कार्यकर्ताओ व जन प्रतिनिधियों से चर्चा की ओर मंडलवार सभी को जिम्मेदारी सौंपी साथ ही उन्होंने कहा की हमे यह प्रयास करना है की हमारी विधानसभा से प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ता वहा पहुंचे क्योंकि यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है साथ इस रैली में नवलगढ़ विधानसभा इतिहास रचे और जन जन तक हर लाभार्थी तक पहुंचकर उन्हें सीकर लेकर चले।
मंचासीन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमेंद्र चारण, प्रत्याशी रवि सैनी, जिला मंत्री मंजू सैनी,विधान सभा संयोजक सुभाष लाम्बा थे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा ने किया। इस अवसर पर समाजसेवी गिरधारीलाल इंदौरिया, युवा नेता राजेश कटेवा,वीरपाल सिंह, पंचायत समिति सदस्य प्रताप पूनिया ने भी अपने सुझाव दिए। प्रमुख कार्यकर्ता बैठक में नवलगढ शहर संयोजक शब्द प्रकाश बियाण, लोहार्गल मण्डल अध्यक्ष किशन लाल गुर्जर, नवलगढ़ ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष प्रकाश चन्द सैनी,मुकुन्दगढ मण्डल अध्यक्ष मनीष शर्मा,कारी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कर्णावत, डूमरा संयोजक नरेन्द्र पूनिया, पार्षद जयंती बील, महामंत्री विजय सोती, सुनिल सामरा,युवा मोर्चा अध्यक्ष ललित कुमावत, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेश धायल, राधेश्याम सैनी,नरेश मेघवाल, संतोष शर्मा,महेश जादम, रूप सिंहजाखल, उपाध्यक्ष महेंद्र भूदेका, राधेश्याम सैनी,जोगेन्द्र शेखावत, तरूण मिंतर, अजय नागोरा , प्रदीप असवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!