Dark Mode
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर हुई बैठक

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर हुई बैठक

खाटूश्यामजी। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर खाटूश्यामजी मण्डल के कार्यकर्ताओं की बैठक बृज भवन में आयोजित की गई। बैठक के दौरान राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर समिति गठित कर घर घर जाकर पीले चावल बांटने एवं 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को बड़े उत्साह के साथ मनायें जाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।साथ ही रंगोली, सजावट व शहनाई वादन सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा की गई।इस दौरान संघ के वक्ताओं ने राममंदिर आन्दोत्सव ने उद्बोधन में कहा भगवान राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन दीपावली पर्व के तरह हर्षोल्लास के साथ अनेक धार्मिक कार्यक्रम के साथ मनाया जाए।इस दौरान संयोजक रामगोपाल रामूका, सहसंयोजक प्रदीप शर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद शर्मा,महेश जगरामका,दीपक अग्रवाल,निर्मल शर्मा, नन्दलाल शर्मा, सुशील अग्रवाल,अजय सैन सहित अनेक स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!