मदिरा दुकानों के नवीनीकरण को लेकर बैठक आयोजित
बारां। कोटा जोन के अतिरिक्त आबकारी आयुक्त नरेश कुमार मालव की अध्यक्षता में बुधवार को जिले के मदिरा अनुज्ञाधारियों की वर्ष 2026-27 के मदिरा दुकानों के नवीनीकरण के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अनुज्ञाधारियों को नवीन बन्दोबस्त की विशेषताओं के बारे में बताते हुए उनकी शंकाओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र गिरि ने बताया कि बैठक में अनुज्ञाधारियों द्वारा शत-प्रतिशत मदिरा दुकानो का नवीनीकरण कराए जाने का रूझान दिखाया गया। नवीनीकरण से विभाग को लगभग 1.5 करोड़ रूपए का राजस्व प्राप्त होने की संभावना है। बैठक में जिला आबकारी अधिकारी परमानन्द पाटीदार, सहायक आबकारी अधिकारी विवेक शर्मा, एईओ ईपीएफ नारायण सिंह तोमर, आबकारी निरीक्षक प्रकाश, अंकित कुमार मीणा, प्रहराधिकारी प्रमोद सिंह व मदन लाल, सहायक प्रशासनिक अधिकारी सूर्यप्रकाश पहाड़िया एवं जिले के मदिरा दुकानों के अनुज्ञाधारी उपस्थित रहे।