Dark Mode
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2023 के संबंध में बैठक आयोजित  

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2023 के संबंध में बैठक आयोजित  


झालावाड़ । माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2023 के सफल क्रियान्वयन के संबंध में शुक्रवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर राधेश्याम डेलू की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय के सभागार में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि आगामी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2023 को सभी संबंधित अधिकारी पूर्ण पारदर्शिता एवं सतर्कता के साथ आयोजित करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने परीक्षा के आयोजन के संबंध में सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी उत्तरा मेहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल 119 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा का आयोजन होगा। जिनमें 115 उच्च माध्यमिक व माध्यमिक परीक्षा केन्द्र, 1 केवल उच्च माध्यमिक परीक्षा केन्द्र एवं 3 केवल माध्यमिक परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कुल 38895 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। जिनमें 19054 उच्च माध्यमिक परीक्षा के तथा 19841 माध्यमिक परीक्षा एवं प्रवेशिका के परीक्षार्थी शामिल हैं।
बैठक के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्राधीक्षकों की नियुक्ति, प्रश्न पत्र की प्राप्ति पर कोषागार में सुरक्षित रखने, परीक्षा केन्द्रों, संग्रहण केन्द्रों पर पुलिस एवं होमगार्ड, कोषागार से पुलिस थानों पर प्रश्न पत्र पहुंचाने एवं सशस्त्र गार्ड की व्यवस्था, केन्द्राधीक्षक, पेपर कॉर्डिनेटर, माइक्रो ऑब्जर्वर का अनुमोदन सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी मोहनलाल मीणा, कोषाधिकारी कपिल देव, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हरिशंकर शर्मा, हेमराज पारेता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!